बाटला हाउस एनकाउंटर का हिस्सा रहे दिल्ली पुलिस के 52-वर्षीय सब-इंस्पेक्टर संजीव लोचन की द्वारका में मंगलवार को कथित तौर पर एक बाइक की चपेट में आने के बाद इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, बाइक पर सवार तीनों आरोपियों ने हेलमेट नहीं पहना था और उन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है।