कर्नाटक में भारी बारिश के बीच बाढ़ के हालात को लेकर मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान राज्य के मंत्री आर. अशोक कथित तौर पर सोते नज़र आए। कर्नाटक कांग्रेस ने इसकी तस्वीर शेयर कर लिखा है, "डूबने के कई प्रकार होते हैं!...राज्य के लोग बारिश में और...यह मंत्री नींद में डूब रहे हैं!"