बाढ़ के कारण असम में 6 बच्चों समेत 14 और लोगों की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 173

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, पिछले 24-घंटों में राज्य में बाढ़ के पानी में डूबने से 6 बच्चों समेत 14 और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ राज्य में बाढ़ और भूस्खलन के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 173 हो गई है। राज्य के 30-ज़िलों में करीब 29.70 लाख लोग इस आपदा से प्रभावित हुए हैं।