बाढ़ के बीच पाकिस्तान में मुस्लिम परिवारों को हिंदू मंदिर में दी गई शरण

पाकिस्तान में बाढ़ के बीच कच्छी ज़िले में 200-300 लोगों को बाबा माधोदास मंदिर में शरण दी गई है। मंदिर की देखरेख करने वाले परिवार के अनुसार, इनमें से अधिकतर मुस्लिम परिवार हैं जिन्हें बाढ़ के वक्त लाउडस्पीकर से मंदिर में आने का निमंत्रण दिया गया था। शरणार्थियों के खाने-पीने की ज़िम्मेदारी भी हिंदू समुदाय के लोग उठा रहे हैं।