inshorts

बाढ़ प्रभावित पाक में 6.5 लाख गर्भवती महिलाओं को देखभाल की सख्त ज़रूरत: यूएन एजेंसी

संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी के अनुसार पाकिस्तान के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की कम-से-कम 6,50,000 गर्भवती महिलाओं को देखभाल की सख्त ज़रूरत है। इनमें से 73,000 से अधिक महिलाओं का अगले महीने प्रसव होने की उम्मीद है। गौरतलब है, बाढ़ के चलते 1,100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 3 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।