बाढ़ प्रभावित पाकिस्तान पहुंचे यूएन चीफ, देशों से की मदद के लिए $160 मिलियन जुटाने की अपील

संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के महासचिव एंटोनियो गुटेरेश 2 दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित पाकिस्तान पहुंचे। उन्होंने जलवायु परिवर्तन के कारण आई आपदा से निपटने में पाकिस्तान की मदद के लिए सभी देशों से $160 मिलियन जुटाने की अपील की है। गौरतलब है, पाकिस्तान में बाढ़ के कारण अब तक 1,390 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी हैं।