दिल्ली के संगम विहार इलाके में 11वीं की छात्रा को गोली मारकर घायल करने के आरोप में अमानत अली नामक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, आरोपी व पीड़िता सोशल मीडिया के ज़रिए संपर्क में थे और छात्रा द्वारा बातचीत बंद करने के बाद आरोपी ने उसे गोली मारी। वहीं, पीड़िता खतरे से बाहर है।