एशिया कप-2022 फाइनल में पाकिस्तान की हार के बाद पीसीबी चेयरमैन रमीज़ राजा द्वारा एक भारतीय रिपोर्टर पर गुस्सा होने और उसका फोन छीनने पर प्रतिक्रिया देते हुए रमीज़ ने कहा है कि रिपोर्टर की बातें 'भड़काने वाली' थीं। उन्होंने कहा, "रिपोर्टर कह रहा था कि पूरी जनता नाराज़ है...मैंने कहा कि...आपको कैसे पता...आप तो 2,000 मील दूर बैठे हैं।"