पाकिस्तान के मुख्य कोच सकलैन मुश्ताक ने एशिया कप-2022 में कप्तान बाबर आज़म के प्रदर्शन को लेकर कहा है, "बाबर अच्छी फॉर्म में हैं बस उनकी किस्मत उसके साथ नहीं है।" बकौल मुश्ताक, "उन्होंने भारत के खिलाफ जिस तरह की बाउंड्रीज़ लगाई...वह देखने लायक थी।" गौरतलब है, बाबर ने एशिया कप में खेले 5 मैच में 63 रन बनाए हैं।