बाबर आज़म ने तोड़ा 2022 में सबसे ज़्यादा अंतर्राष्ट्रीय शतक जड़ने का रिकॉर्ड
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म ने 2022 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बाबर ने रावलपिंडी में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में शतक लगाया और यह इस साल उनका 7वां शतक है। उन्होंने इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ जॉनी बेयरस्टो को पीछे छोड़ा जिन्होंने 2022 में अब तक 6 शतक लगाए हैं।