पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एक इंटरव्यू में कहा है कि पाकिस्तानी कप्तान बाबर आज़म 'शायद' इस समय दुनिया के सभी प्रारूपों में शीर्ष बल्लेबाज़ हैं। उन्होंने कहा, "वह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं...उनके पास अद्भुत प्रतिभा है...मैंने हमेशा उन्हें खेलते हुए देखा है।" बकौल कोहली, "मैंने पहले दिन से ही (उनके मन में मेरे प्रति) सम्मान देखा।"