पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह एशिया कप 2022 के मैच में श्रीलंका की पारी के दौरान बिना उनकी सहमति के डीआरएस का सिग्नल देने वाले अंपायर अनिल चौधरी से बार-बार 'कप्तान मैं हूं' कह रहे हैं। दरअसल, विकेटकीपर मोहम्मद रिज़वान ने कैच की अपील करते हुए डीआरएस की मांग की थी।