बाबर ने टॉस के दौरान 'कॉन्फिडेंटली' की जगह 'कॉन्फिडेंशियली' शब्द बोला, हुए ट्रोल

रवि शास्त्री ने भारत के खिलाफ टॉस के दौरान पाकिस्तानी कप्तान बाबर आज़म से पूछा कि टीम के लिए उनका क्या मेसेज है? बाबर ने जवाब देते हुए 'प्ले कॉन्फिडेंटली' (आत्मविश्वास से खेलें) की जगह 'प्ले कॉन्फिडेंशियली' (गोपनीयता से खेलें) बोल दिया जिसके बाद वह ट्रोल हो गए। एक फैन ने ट्वीट किया, "मुझे आशा है...कि वे गोपनीय...रूप से खेलेंगे।"