बाबर व विराट की तुलना जल्दबाज़ी है, विराट जहां हैं वहां पहुंचने के सही रास्ते पर हैं बाबर: अकरम
पूर्व पाकिस्तानी कप्तान वसीम अकरम ने विराट कोहली और बाबर आज़म की तुलना किए जाने पर कहा है कि तुलनाएं स्वभाविक हैं। उन्होंने कहा, "बाबर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं...उनके पास सही तकनीक है...लेकिन विराट के साथ तुलना करना जल्दबाज़ी होगी। विराट जहां हैं...बाबर वहां पहुंचने के लिए सही रास्ते पर हैं..लेकिन इस स्तर पर उनसे उनकी तुलना जल्दबाज़ी होगी।"