बाबरी विध्वंस के बाद हुए दंगे मामले में 31 साल बाद गिरफ्तार हुए कारसेवक श्रीकांत को मिली बेल
कर्नाटक की एक कोर्ट ने 1992 में बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद हुए दंगों के एक मामले में आरोपी कारसेवक श्रीकांत पुजारी को ज़मानत दे दी है। पिछले हफ्ते श्रीकांत की गिरफ्तारी के बाद बीजेपी ने 'मैं भी कारसेवक हूं, मुझे भी अरेस्ट करो' अभियान शुरू किया था। बीजेपी ने श्रीकांत की गिरफ्तारी को 'हिंदुओं के खिलाफ कार्रवाई' बताया था।