बाबा साहब अंबेडकर पर बने नाटक का मंचन 25 फरवरी से होगा आयोजित : केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को घोषणा करते हुए बताया कि बी.आर.अंबेडकर के जीवन पर बने नाटक का आयोजन 25 फरवरी से 12 मार्च तक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में किया जाएगा। बकौल केजरीवाल, नाटक का मंचन सभी के लिए मुफ्त होगा...प्रतिदिन दो शो का आयोजन किया जाएगा। वहीं नाटक में अंबेडकर का किरदार अभिनेता रोनित रॉय निभाएंगे।