बाबासाहेब ने भारत की प्रगति में अमिट योगदान दिया है: अंबेडकर जयंती पर पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अंबेडकर जयंती पर डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट किया, "उन्होंने (अंबेडकर) भारत की प्रगति में...अमिट योगदान दिया है...आज हमारे देश के लिए उनके सपनों को पूरा करने की...हमारी प्रतिबद्धता को दोहराने का दिन है।" वहीं, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, "सामाजिक न्याय के प्रबल पक्षधर...बाबासाहेब ने...आधुनिक भारत की नींव रखी।"