हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रबंधन निदेशक सुदेश कुमार मोख्ता ने बताया है कि शिमला में हाल ही में हुई बारिश के कारण हुए भूस्खलन से गुरुवार को एक बहुमंज़िला इमारत ढह गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी को भी कोई चोट नहीं आई है। वहीं, सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो बहुत शेयर किया जा रहा है।