बारिश के बीच महिला पुलिसकर्मी द्वारा बचाए गए शख्स की चेन्नई में मौत, वायरल हुआ था वीडियो

चेन्नई (तमिलनाडु) में भारी बारिश के बीच एक महिला पुलिसकर्मी द्वारा बेहोशी की हालत में बचाए गए 25-वर्षीय उदय कुमार की एक सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। शख्स को कंधे पर उठाकर ले जाती पुलिस इंस्पेक्टर ई. राजेश्वरी का वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने पुलिसकर्मी को सम्मानित किया था।