भारत-इंग्लैंड चौथे टेस्ट के दौरान भारतीय कप्तान विराट कोहली के वर्चुअल ट्रंपेट जश्न को लेकर वसीम जाफर ने उनका बचाव किया है। जाफर ने फॉक्स क्रिकेट के पोस्ट ''क्लासलेस': कोहली के बार्मी आर्मी को ट्रोल करने पर बंटी दुनिया' को रीट्वीट करते हुए लिखा, "साहसी कप्तान: विराट कोहली की टीम की दुनिया सराहना कर रही है...क्योंकि उसने...ऐतिहासिक जीत हासिल की।"