बार्मी आर्मी ने ऐशेज़ को भारत-पाक मुकाबले से बेहतर बताया, वसीम जाफर ने दिया जवाब

इंग्लिश प्रशंसकों के समूह बार्मी आर्मी ने ऐशेज़ (ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज़) को भारत-पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मुकाबले से बेहतर बताया है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने बार्मी आर्मी को जवाब दिया, "अगर मैं इंग्लैंड का फैन होता और इंग्लैंड का जो ऐशेज़ रिकॉर्ड है...उसके हिसाब से मैं ऐशेज़ को कम महत्व देता।"