बार्मी आर्मी ने पाकिस्तानी बच्चे को फ्री में दिलाया टेस्ट मैच का टिकट, सामने आया वीडियो

इंग्लिश क्रिकेट फैन्स के समूह बार्मी आर्मी के एक सदस्य ने एक पाकिस्तानी बच्चे को रावलपिंडी स्टेडियम में इंग्लैंड-पाकिस्तान के बीच जारी पहले टेस्ट मैच के 2 दिन का टिकट फ्री में दिलाया। बार्मी आर्मी ने ट्विटर पर इसका वीडियो शेयर किया है। एक यूज़र ने कमेंट किया, "इसके लिए शुक्रिया।" एक अन्य ने लिखा, "क्या शानदार जेस्चर है।"