बार्सिलोना के पूर्व फुटबॉलर सैमुअल ने फीफा विश्व कप में स्टेडियम के बाहर शख्स पर किया हमला

फीफा विश्व कप 2022 में सोमवार को दक्षिण कोरिया के खिलाफ ब्राज़ील की 4-1 से जीत के बाद कैमरून फुटबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष और बार्सिलोना के पूर्व फॉरवर्ड सैमुअल ईटो ने स्टेडियम के बाहर एक शख्स पर हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो सामने आया है पर यह साफ नहीं है कि उन्होंने उस शख्स पर हमला क्यों किया।