inshorts

बालकनी में कपड़े सूखने के लिए डालते समय 8वीं मंज़िल से गिरकर पुणे में महिला की हुई मौत

पुणे (महाराष्ट्र) में मंगलवार सुबह 56-वर्षीय महिला की 8वीं मंज़िल के फ्लैट की बालकनी से गिरकर मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, घटना के समय महिला स्टूल पर खड़े होकर बालकनी में कपड़े सूखने के लिए डाल रही थी। संतुलन बिगड़ने पर नीचे गिरी महिला गंभीर रूप से घायल हुई थी जिसे अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित किया गया।