बाली की सीमाएं दोबारा खुलने के बाद पहले महीने में वहां सिर्फ 2 विदेशी पर्यटक गए

अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के लिए सीमाएं खोलने के बाद बाली (इंडोनेशिया) में अक्टूबर में केवल 2 विदेशी पर्यटक आए। 2019 के अक्टूबर में 5 लाख विदेशी यात्री बाली पहुंचे थे। अन्य पर्यटन स्थलों के मुकाबले बाली में प्रवेश मिलना कठिन है क्योंकि विदेशी यात्रियों को अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा कराने के साथ लोकल स्पॉन्सर वाले वीज़ा के लिए आवेदन करना होता है।