केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने दिल्ली-एनसीआर में गंभीर वायु प्रदूषण के बीच शुक्रवार को कहा कि लोग बाहर निकलने से बचें और सरकारी/निजी कार्यालय वाहनों का इस्तेमाल 30% तक घटाएं। बकौल बोर्ड, प्रदूषण से राहत के लिए मौसम के हालात 18 नवंबर तक प्रतिकूल बने रहेंगे। दिल्ली में शुक्रवार को 471 वायु गुणवत्ता सूचकांक (श्रेणी-गंभीर) दर्ज हुआ था।