inshorts

बाहर से पानी लाने पर रोक लगाने वाले सिनेमा हॉल खुद से मुफ्त पानी मुहैया कराएं: एचसी

मद्रास हाईकोर्ट ने कहा है कि अगर सिनेमा हॉल्स दर्शकों के बाहर से पानी लाने पर रोक लगाते हैं तो उन्हें अनिवार्य रूप से खुद से मुफ्त पानी मुहैया कराना चाहिए। कोर्ट ने कहा कि सिनेमा हॉल्स में प्यूरीफायर वाले वॉटर कूलर लगे होने चाहिए व पानी पीने के लिए डिस्पोज़ेबल गिलास भी उपलब्ध कराए जाने चाहिए।