बाहर हर कोई ऐसे बर्ताव कर रहा है जैसे मैं मरी हुई चीज़ हूं, चाकू लेकर तैयार हैं: विनेश

टोक्यो ओलंपिक्स में अनुशासनहीनता को लेकर भारतीय कुश्ती संघ से 'अस्थाई तौर पर' निलंबित की गईं रेसलर विनेश फोगाट ने कहा है, "बाहर हर कोई मेरे साथ ऐसा व्यवहार कर रहा है जैसे मैं मरी हुई चीज़ हूं।" विनेश ने कहा, "उन्होंने मुझे अपनी हार का पछतावा तक नहीं होने दिया। हर कोई चाकू साथ लेकर तैयार है।"