विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि 'हिजाब विवाद' भारत का आंतरिक मामला है और बाहरी लोगों को आंतरिक मुद्दों और भारत के संविधान व उसके लोगों से संबंधित मामलों पर टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है। मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, "किसी बाहरी शख्स या अन्य देश द्वारा इस मामले पर की गई टिप्पणी स्वीकार नहीं है।"