बाढ़ के बीच खाना बनाने के बर्तन में बैठकर केरल में विवाह स्थल पहुंचे दूल्हा-दुल्हन

केरल में भारी बारिश और बाढ़ के बीच एक दूल्हा और दुल्हन खाना बनाने वाले एल्यूमीनियम के बड़े बर्तन में बैठकर अपने विवाह स्थल पहुंचे। एक वीडियो में आकाश नामक दूल्हा और ऐश्वर्या नामक दुल्हन शादी के जोड़े में बर्तन में बैठे हुए जबकि दो लोग उन्हें पानी में आगे ले जाते दिख रहे हैं। समारोह स्थल भी जलमग्न था।