बिकवाली के बीच एक दिन में $9.8 अरब घटी बेज़ोस की संपत्ति, मस्क को $8.4 अरब का घाटा

अमेरिकी शेयर बाज़ार में बिकवाली के बीच मंगलवार को अमेरिका के अरबपतियों की संपत्ति में $93 अरब की गिरावट आई। दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की कुल संपत्ति $8.4 अरब घटी, जबकि जेफ बेज़ोस की संपत्ति में $9.8 अरब की कमी हुई। मार्क ज़करबर्ग, लैरी पेज, सर्गेई ब्रिन और स्टीव बॉलमर की संपत्तियां $4 अरब से अधिक घटी।