बिगड़ती आर्थिक स्थिति के बावजूद हथियार कार्यक्रम जारी रखे हुए है उत्तर कोरिया: रिपोर्ट

संयुक्त राष्ट्र की एक नई रिपोर्ट में बताया गया है कि उत्तर कोरिया ने खुद से लगाए गए कोविड-19 प्रतिबंधों से बिगड़ती आर्थिक स्थिति के बावजूद परमाणु हथियार विकसित करने के कार्यक्रमों को जारी रखा है। कुछ हफ्तों के अंतराल में राजधानी प्योंगयांग में हुए कई मिसाइल परीक्षणों के बाद उत्पन्न अंतर्राष्ट्रीय चिंता के बाद यह रिपोर्ट आई है।