बिजली के तार की चपेट में आकर ब्राज़ील में क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर, सवार थे राजनेता

ब्राज़ील के एक फुटबॉल ग्राउंड पर लैंड करने से पहले एक हेलीकॉप्टर गलती से बिजली के तार की चपेट में आकर क्रैश हो गया। हेलीकॉप्टर में राजनेताओं समेत सवार रहे सभी 4 लोग बच गए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना का एक वीडियो समाने आया है जिसमें हेलीकॉप्टर नीचे गिरता नज़र आ रहा है।