बिजली बचाने के लिए बांग्लादेश ने स्कूल और ऑफिस का समय घटाने का किया फैसला
बांग्लादेश ने बिजली संकट को दूर करने के लिए साप्ताहिक अवकाश के अलावा एक और दिन (शनिवार) स्कूल बंद करने और कार्यालयों का समय कम करने का फैसला किया है। पिछले महीने बांग्लादेश ने रोज़ाना 2-घंटे बिजली कटौती शुरू की थी। वहीं, आयातित ईंधन की लागत बढ़ने के कारण अपने सभी 10 डीज़ल बिजली संयंत्रों को बंद कर दिया है।