दिल्ली पुलिस ने एम्स के एक डॉक्टर और उसकी बहन को 1-अन्य डॉक्टर से करीब ₹16 करोड़ की धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी भाई-बहन ने शिकायतकर्ता डॉक्टर के साथ ऐप-आधारित कारोबार शुरू किया और फर्जीवाड़ा कर शिकायतकर्ता के शेयर कम दाम में बेचकर उन्हें कंपनी से निकाल दिया जिससे उन्हें करोड़ों का नुकसान हुआ।