inshorts

बिटकॉइन के हर लेन-देन पर औसतन बनता है 272 ग्राम ई-वेस्ट: अध्ययन

डच सेंट्रल बैंक और एमआईटी के अर्थशास्त्रियों के एक अध्ययन के अनुसार, क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन के एक लेन-देन पर औसतन 272 ग्राम ई-वेस्ट (कचरा) बनता है। जर्नल के लेखकों ने कहा, "बिटकॉइन माइनिंग करने वाले उपकरणों की अधिकतम आयु सीमा 1.29 साल होती है। माइनिंग करने वाले उपकरणों की भारी मांग से सेमीकंडक्टर की वैश्विक आपूर्ति में रुकावट आ सकती है।"