बिटकॉइन पर सारे पैसे लगाने वाले डच परिवार ने अपने क्रिप्टो असेट्स 4 महाद्वीपों पर छिपाए

साल 2017 में अपनी पूरी संपत्ति बेचकर $900 पर ट्रेड कर रहे बिटकॉइन खरीदने वाले डच परिवार ने 4 महाद्वीपों में गुप्त तिजोरियों में अलग-अलग जगहों पर अपनी क्रिप्टोकरेंसी संपत्तियां छिपाई हैं। परिवार के सदस्य डिडी ताइहुत्तु ने सीएनबीसी से कहा, "मैंने अलग-अलग देशों में हार्डवेयर वॉलेट छिपाए हैं ताकि इनकी ज़रूरत पड़ने पर मुझे दूर नहीं जाना पड़े।"