बिना अनुमति किसी फिल्म की स्क्रीनिंग या मीटिंग की इजाज़त नहीं है: जामिया मिल्लिया इस्लामिया
जामिया मिल्लिया इस्लामिया (दिल्ली) ने कहा है कि विश्वविद्यालय प्रशासन की अनुमति के बिना कैंपस में छात्रों को मीटिंग या किसी फिल्म की स्क्रीनिंग की इजाज़त नहीं मिलेगी। बकौल विश्वविद्यालय, आदेश का अनुपालन नहीं करने वालों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। विश्वविद्यालय ने कहा, "शांतिपूर्ण शैक्षणिक माहौल को...खराब करने वाले लोगों/संगठनों को रोकने के लिए...सभी संभव उपाय कर रहे हैं।"