बिना एनओसी इमरान सरकार से जुड़े अधिकारियों के विदेश जाने पर लगी रोक, एयरपोर्ट्स पर अलर्ट
पाकिस्तान की जांच एजेंसी एफआईए ने आदेश जारी किया है कि इमरान खान (पूर्व प्रधानमंत्री) की सरकार से जुड़े किसी भी सरकारी अधिकारी को अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के बिना विदेश यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी। एजेंसी ने इस संबंध में सभी इंटरनैशनल एयरपोर्ट्स को ज़रूरी निर्देश दिए हैं और अपने इमिग्रेशन ऑफिसर्स को हाई अलर्ट पर रखा है।