बिना खाना-पानी के 24 घंटे से बंकर में फंसे हुए हैं: यूक्रेन में भारतीय छात्रा

रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले के बीच एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें यूक्रेन में कथित तौर पर एक बंकर में फंसी दो भारतीय छात्राएं नज़र आ रही हैं। वीडियो में बेंगलुरु की मेघना नाम की छात्रा ने दावा किया कि छात्र-छात्राएं बिना खाना-पानी और उचित वेंटिलेशन के 24 घंटे से अधिक समय से बंकर में फंसे हुए हैं।