बिना पैर वाले शख्स और बिना हाथ-पैर वाले बेटे की तस्वीर ने जीता सिएना इंटरनैशनल फोटो अवॉर्ड

तुर्की के मेहमत असलान की बिना पैर वाले शख्स और उसके बिना हाथ-पैरों वाले बेटे की तस्वीर ने सिएना इंटरनैशनल फोटो अवॉर्ड्स में 'फोटो ऑफ द ईयर' अवॉर्ड जीता है। मुंज़िर ने सीरिया-युद्ध में पैर गंवाया था जबकि पत्नी के ज़हरीले नर्व-गैस के संपर्क में आने के बाद मेडिकेशन से हुए डिसऑर्डर के चलते मुस्तफा बिना हाथ-पैरों के जन्मा था।