बिना विधायी अध्ययन के पारित हुआ शराब कानून: बिहार सरकार से सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने शराब कानून को लेकर बिहार सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है, ''यह कानून भीड़ बढ़ा रहा है।'' कोर्ट ने कहा, "इसे ठीक करिए या संशोधन होने तक हर किसी को ज़मानत पर रिहा कीजिए...आपने बिना किसी विधायी प्रभाव अध्ययन के कानून बनाया है।" बकौल कोर्ट, ‘‘चीज़ों को ठीक करने का भार आप (बिहार सरकार) पर है।''