inshorts

बियाणी के फ्यूचर रिटेल ने भारत में स्टोर चलाने के लिए 7-इलेवन के साथ हुआ सौदा किया खत्म

किशोर बियाणी के नेतृत्व वाले फ्यूचर रिटेल ने अमेरिका के 7-इलेवन के साथ उस मास्टर फ्रैंचाइज़ी एग्रीमेंट को खत्म कर दिया जिसे उसने भारत में अपने स्टोर्स को संचालित करने के लिए फरवरी 2019 में साइन किया था। कंपनी के अनुसार, यह समझौता 'आपसी सहमति से' खत्म किया गया क्योंकि फ्यूचर-7 अपने लक्ष्यों को पूरा नहीं कर पा रहा था।