inshorts

बिल गेट्स की बड़ी बेटी जेनिफर ने मिस्र के घुड़सवार नायल नस्सार से की शादी

दुनिया के चौथे सबसे अमीर शख्स बिल गेट्स की बड़ी बेटी जेनिफर ने मिस्र के 30-वर्षीय घुड़सवार नायल नस्सार से शादी कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिल और उनकी पूर्व पत्नी मेलिंडा न्यूयॉर्क में अपनी 25-वर्षीय बेटी की शादी में शामिल हुए। जेनिफर ने नायल से सगाई करने की जानकारी 30 जनवरी 2020 को इंस्टाग्राम पर दी थी।