बिल गेट्स ने रतन टाटा से की मुलाकात; तस्वीरें आईं सामने

भारत दौरे पर आए माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक व दुनिया के चौथे सबसे अमीर शख्स बिल गेट्स ने टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा और टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन से मुलाकात की है। गेट्स फाउंडेशन इंडिया ने दो तस्वीरें शेयर कर लिखा, "बिल ने रतन टाटा और चंद्रशेखरन के साथ...उनकी परोपकारी पहलों के बारे में व्यापक चर्चा की।"