inshorts

बिलकिस बानो गैंगरेप के 11 दोषियों की रिहाई के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा एससी

सुप्रीम कोर्ट ने 2002 गुजरात दंगों से जुड़े बिलकिस बानो गैंगरेप केस के 11 दोषियों की रिहाई के खिलाफ दायर हुई याचिका को सुनवाई के लिए स्वीकार किया है। याचिकाकर्ताओं ने कहा कि वह उम्रकैद की सज़ा में मिली छूट को चुनौती दे रहे हैं। गौरतलब है, सभी दोषी 15 अगस्त को गोधरा की जेल से रिहा हुए थे।