बिलकिस मामले में दोषियों की माफी के खिलाफ याचिका पर 29 नवंबर को सुनवाई करेगा एससी

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि वह बिलकिस बानो गैंगरेप मामले में 11-दोषियों को माफी देने के फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर 29-नवंबर को सुनवाई करेगा। याचिकाकर्ताओं को गुजरात सरकार द्वारा दायर हलफनामे पर जवाब दाखिल करने के लिए समय दिया गया है। गुजरात सरकार ने हलफनामे में कहा कि दोषी अच्छे व्यवहार के चलते रिहा किए गए।

Load More