inshorts

बिलकुल गलत: पाकिस्तानियों से मिली धमकी की खबर पर पाकिस्तानी पेसर हसन की भारतीय पत्नी

पाकिस्तानी पेसर हसन अली की भारतीय पत्नी सामिया ने उन खबरों का खंडन किया है जिसमें कहा गया था कि टी20 विश्व कप-2021 से पाकिस्तान के बाहर होने पर पाकिस्तानियों से उन्हें धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने कहा, "बिलकुल गलत...बल्कि हमें ढेर सारा समर्थन मिला।" बकौल सामिया, उनके नाम पर बने फर्ज़ी ट्विटर अकाउंट से गलत सूचना फैलाई जा रही।