एलएसजी के क्रुणाल पांड्या ने गुजरात टाइटंस के कप्तान व भाई हार्दिक पांड्या को मिस करने के सवाल पर कहा है, "बिल्कुल नहीं।" क्रुणाल ने कहा, "मैं नई फ्रैंचाइज़ी से प्यार कर रहा हूं। मुझे ऐसा लगता है कि यह मेरा पहला आईपीएल सीज़न है। मैंने मुंबई इंडियंस के साथ अच्छा प्रदर्शन किया था और वहां कुछ बेहतरीन यादें थीं।"