inshorts

बिल्डिंग में आग लगने से मुंबई में एक महिला की मौत, बच्ची समेत 2 लोग बचाए गए

मुंबई के खार इलाके में गुरुवार शाम को एक 7-मंज़िला बिल्डिंग में आग लग गई जिसमें एक 40-वर्षीय महिला की मौत हो गई जबकि एक बच्ची समेत 2 लोगों को बचा लिया गया। सूचना पाकर मौके पर फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां पहुंच गई थीं। बतौर रिपोर्ट्स, इलेक्ट्रिकल वायरिंग में आग फैलने से पूरी बिल्डिंग में धुआं भर गया था।